शादी के नाम पर ठगी का खेल! 1.15 लाख रुपये लेकर दुल्हन फरार, सुरीर पुलिस ने तीन को दबोचा,,
मथुरा के थाना सुरीर पुलिस ने शादी के नाम पर कथित रूप से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक कथित लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 45,010 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे की शादी कराने के नाम पर 1.15 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद उसे अलीगढ़ स्थित पनेठी देवी मंदिर ले जाकर एक युवती से शादी कराई गई। शादी के बाद युवती को चंद्रभान के साथ उसके गांव भेज दिया गया।
आरोप है कि गांव पहुंचने के बाद युवती अपने कथित साथियों इरफान और सुंदर के साथ फरार हो गई। मामले में थाना सुरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुंदर पुत्र दुर्गा, निवासी अग्रयाला थाना शेरगढ़, उम्र करीब 48 वर्ष, इरफान पुत्र इकबाल, निवासी डींग गेट नई बस्ती थाना गोविंद नगर, उम्र करीब 28 वर्ष तथा कथित लुटेरी दुल्हन काजलउर्फ़ रूबीना को खायरा चौकी क्षेत्र में खंडहर खायरा कोठी पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुंदर से 15,500 रुपये व रियलमी मोबाइल, इरफान से 22,010 रुपये व रियलमी मोबाइल, जबकि युवती से 7,500 रुपये व सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस ने तीनों को गिरिफ्तार कर जेल भेजा है,
सी ओ मांट -अमर नाथ यादव ने बताय













