मरथरा भगवानदास में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में भाई बहिन मिलन समारोह सम्पन्न
=बहिनों से राखी की डोर मुझे मजबूत बनाती है=लोधी राकेश राजपूत
एटा,
रक्षाबंधन पर भाई बहिन मिलन समारोह मारथरा भगवान दास,विधानसभा मारहरा में तीसरा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से फीता काट कर आयोजित होने पर क्षेत्र में काफी उत्साह है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी रहे। और उनके ही नेतृत्व में सामूहिक रूप से उद्घाटन कृष्णपाल सिंह, हरी बाबू प्रधान, प्रदीप कुमार यादव, अंगद राजपूत, मानवेंद्र राजपूत ने फीता काट कर किया।कार्यक्रम संयोजक जाकिर हुसैन रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार यादव ब्लाक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोधी राकेश राजपूत फिल्म अभिनेता ने कहा कि बहिनों का प्यार रक्षाबंधन का त्यौहार वास्तव में मुझे खुशी देता है इसलिए पिछले 16 वर्षों में यह कार्यक्रम आयोजित करता हूं। और करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बड़ी बहिनों का आशीर्वाद और छोटी बहनो का प्यार मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों सौदान सिंह, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र, सुभाष चंद्र, नरेश आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे। और सैकड़ों बहिनें कार्यक्रम में उपस्थित हुई।













