विद्यार्थियों से रूबरू हुए ,पुलिस अधीक्षक।
कासगंज,आज यहां श्री गणेश इन्टर कालेज में छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु [ मार्ग दर्शन और अनुप्रेरण] (मोटिवेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने छात्र छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनके मन की जिज्ञासाओं को शांत किया ।और जीवन में अनुशासन और कडी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।साथ ही नैतिक मूल्यों को अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति सजग और सावधान रहने का आह्वान किया।साथ ही विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एच पी एन दुबे ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हे प्रतीक चिह्न भेंट किए।













