WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मक्खनपुर पुलिस ने 449 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, रिपोर्ट डॉ राहुल शर्मा

मक्खनपुर पुलिस ने 449 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 449 ग्राम गांजा और 3,700 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र वीरेंद्र निवासी बबाइन, थाना खैरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को बिल्टीगढ़ रोड स्थित कब्रिस्तान के बगल में खोखे के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 240/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।, पत्रकार डॉक्टर राहुल शर्मा फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज

Leave a Comment