WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताजमहल घूमने आई मां से बिछड़ी 4 साल की मासूम ताज सुरक्षा पुलिस ने 30 मिनट में मिलाया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*ताजमहल घूमने आई मां से बिछड़ी 4 साल की मासूम ताज सुरक्षा पुलिस ने 30 मिनट में मिलाया*

 

 

आगरा। ताजमहल देखने हापुड़ से आई महिला पर्यटक नगमा की उस समय सांसें थम गईं, जब उनकी चार वर्षीय बेटी अनायरा पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास परिवार से बिछड़ गई। बच्ची के गायब होने के बाद परिजन परेशान होकर उसे तलाशने लगे। इसी दौरान रोती हुई मासूम पर महिला आरक्षी सुलेखा की नजर पड़ी। पश्चिमी प्रवेश द्वार पर तैनात थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम ने तत्काल बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ रेडियो अनाउंसमेंट, आरटी सेट मैसेज और ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों के माध्यम से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि महज 30 मिनट के भीतर मासूम अनायरा को उसकी मां नगमा से सकुशल मिला दिया गया। बेटी को सामने देखते ही मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। ताज सुरक्षा पुलिस की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हर छोटी-बड़ी परेशानी में पुलिस पूरी तत्परता से मदद के लिए खड़ी है। उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी सुलेखा।

Leave a Comment