*होटल क्लार्क शिराज में शुरू हुआ पैन एशियन बारबेक्यू फेस्टिवल, फूड लवर्स को मिलेगे एशिया के खास जायके*
आगरा। शहर के होटल क्लार्क शिराज में पैन एशियन बारबेक्यू फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। 27 अगस्त से शुरू हुआ यह खास फूड फेस्टिवल 12 सितंबर तक चलेगा। फेस्टिवल में एशिया के अलग-अलग देशों की समृद्ध पाक परंपराओं और खास व्यंजनों को एक ही मंच पर पेश किया जा रहा है। फेस्टिवल में मेहमानों को पैन एशियन बारबेक्यू, कबाब, शावरमा, बिरयानी और ग्रिल्ड मीट सहित कई तरह के व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिल रहा है। भारत के साथ-साथ मध्य एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के लोकप्रिय ग्रिल्ड, रोस्टेड, स्मोक्ड और मसालेदार व्यंजनों को भी फूड फेस्टिवल का हिस्सा बनाया गया है। फेस्टिवल की खासियत यहां लगाए गए लाइव बारबेक्यू और ग्रिल स्टेशन हैं, जहां मेहमानों के सामने व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा लाइव कबाब एवं शावरमा स्टेशन, विभिन्न प्रकार की बिरयानी, थाई ग्रिल्ड मीट, एशियन सॉस, डिप्स, चटनी और सलाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। चारकोल पर तैयार किए जा रहे व्यंजनों से निकलती स्मोकी खुशबू और लाइव कुकिंग का अनुभव फूड लवर्स के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। फेस्टिवल में शेफ इंटरैक्शन के जरिए मेहमान एशियाई व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाले मसालों, मैरिनेशन और अलग-अलग ग्रिलिंग तकनीकों के बारे में भी जान सकते हैं। आयोजकों के मुताबिक, इस फेस्टिवल का उद्देश्य एशिया की विविध पाक-संस्कृतियों को एक जगह पर प्रस्तुत करना और मेहमानों को स्वाद, सुगंध और लाइव कुकिंग का यादगार अनुभव देना है। पारंपरिक और आधुनिक एशियन फ्लेवर का यह संगम फूड प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।














