– एटा में भाई बहन के पवित्र पर्व पर जेल में राखी बांधने भारी संख्या में पहुंच रही बहने,जेल के बाहर लगी लंबी कतारें,जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये।*
*एंकर: एटा जिला कारागार में भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के मौके पर भारी संख्या में बहने अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंच रही है।सुबह से ही जिला कारागार एटा के बाहर बहने जेल में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंच रही है।गहन तलाशी के बाद जेल में बहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।इस दौरान जेल प्रशासन ने जेल के मुख्यद्वार से लेकर अन्दर की सुरक्षा कड़ी कर दी है और कड़ी सुरक्षा के बीच बहने अपने भाईयों को जेल में राखी बांध रही है।इस दौरान बहनों के बैठने उठने की जेल प्रशासन ने व्यवस्था की है।जेल के बाहर लंबी कतार लगी हुई है।बहने अपने भाईयों के लिए रखी,मिठाइयां,चंदन टीका कर राखी बांध रही है।शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने भाई बहन के पवित्र त्यौहार पर विशेष इंतजाम किए हैं।जेल नियमों का पालन कर बहने अपने भाईयों को राखी बांध कर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही है।*
*जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरागत तरीके से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है सुबह से ही बहने अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंच रही है ।उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए बहनों को राखी बांधने में असुविधा न हो पुख्ता इंतजाम किए गए है।अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है।हमारी कोशिश है किसी भी बहन को कोई असुविधा न हो बहने अपने बच्चों के साथ राखी बांधने पहुंच रही है।अब तक 600 महिलाएं और उनके साथ 150 बच्चे आ चुके है शाम तक 700 से अधिक महिलाओं के राखी बांधने पहुंचने की उम्मीद है।*














