WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम एवं विश्वास का पवित्र पर्व है ——शैलेंद्र प्रताप सिंह जेल अधीक्षक, रिपोर्ट डॉ विनय शौनिक

रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम एवं विश्वास का पवित्र पर्व है ——शैलेंद्र प्रताप सिंह (जेल अधीक्षक) रक्षाबंधन रक्षा का वचन ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी का संदेश —- विजय राजपूत अपराध निरोधक समिति जनपद कासगंज द्वारा जिला कारागार कासगंज के प्रांगण में शैलेंद्र प्रताप सिंह ( जेल अधीक्षक) के निर्देशन में रक्षाबंधन के पर्व पर बंदियों एवं कैदियों के परिवारों के सदस्यों का स्वागत किया गया शैलेंद्र प्रताप सिंह (जेल अधीक्षक) ने कहा रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है। इस दिन बहनों की सेवा करना मानव सेवा का सुंदर उदाहरण है। बहनों के सम्मान, सहयोग और सुख-दुख में साथ देना हमारा कर्तव्य है। लायंस क्लब अध्यक्ष एवं लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला अपराध निरोधक समिति के प्रभारी विजय राजपूत ने कहा रक्षाबंधन हमें केवल रक्षा का वचन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। सचिव/ जेल पर्यवेक्षक कौशल किशोर सिंघल ने कहा बहनों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना परिवार तथा समाज को मजबूत बनाती है। जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सच्ची मानव सेवा वही है, जिसमें बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता की जाए। आइए, इस रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सेवा का संकल्प लें इस अवसर पर कारागार में बंदियो एवं कैदियों के परिवारों से आई बहनों को शरबत पिलाकर एवं बच्चों को ‌बिस्कुट आदि बितरण कर स्वागत किया इस अवसर पर डिप्टी जेलर उमेश चंद शर्मा,डिप्टी जेलर विजय सिंह, जेल स्टाफ में एस आई रामगोपाल शर्मा,एस आई संतोष यादव, चंद्र प्रकाश सिंह,रतीराम, शीतल ,प्रियंका रानी,राशि,अमित कुमार ,आशुतोष चतुर्वेदी, छोटे लाल चीफ, रामकुमार, के अलावा उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश वशिष्ट, सह सचिव सोहनलाल बघेल, संगठन सचिव सुनील कुमार , संगठन सचिव सुखबीर सिंह , उपस्थित थे

Leave a Comment