WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त (एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*एटा…*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चेकिंग अभियान दौरान थाना अलीगंज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त (एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार*

*घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 27.08.2026 की रात्रि समय करीब 08:50 बजे थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत कंपिल मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस की तरफ आ रहे थे। जिन्हे पुलिस टीम के द्वारा रुकने को कहा गया तो बाइक सवार व्यक्तियो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर कम्पिल कस्बे की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गांव मितौलिया के पास गोली लगने से घायल हो गया। और अन्य दो मोटर साइकिल सवार अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग गए हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई है। घायल अभियुक्त को पुलिस हिरासत मे लेकर नाम पता पूछा गया तो घायल बदमाश द्वारा अपना नाम लालू उर्फ लल्लू पुत्र बाबू
निवासी रमपुरा थाना पासगवां जनपद लखीमपुर खीरी बताया। घायल लालू उपरोक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*पुलिस पूछताछः-*
घायल अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक आई स्मार्ट, बिना नम्बर, एक अवैध तमंचा (315 बोर),02 जिंदा कारतूस (315 बोर) ,02 खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ।पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त लालू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा अलीगंज में सुनार की दुकान में चोरी व अन्य चोरी स्वीकार की हैं। उक्त घटना के संबंध मे थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 199/26 धारा 305(क), 331( 4) बीएनएस पंजीकृत है। *गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।*

Leave a Comment