*एटा- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज थाना मारहरा पर विमला देवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा समस्त पुलिसकर्मीयों को बांधी राखी। छात्राओं को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।*
आज दिनांक 27.08.2025 को रक्षाबंधन के अवसर पर विमला देवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने थाना मारहरा पर समस्त पुलिसकर्मीयों को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। छात्राओं ने कहा कि पुलिस जन सुरक्षा के प्रहरी के रूप में हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही है। पुलिसकर्मीयों द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। समाज की सुरक्षा और सहयोग में भी सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस बल नागरिकों की सुरक्षा में निष्ठा से अपनी भूमिका निभाएगा। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को उपहार भी भेंट किए।













