WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी

 

 

* रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाया गया एंटी रोमियो अभियान*

 

*एंटी रोमियो अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की कुल 30 टीमों द्वारा 61 स्थानों पर चैकिंग की गयी*

 

*अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी*

 

जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में एंटी रोमियो अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजार, चौराहों, स्कूल/कॉलेज, बस स्टैंड एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध या मनचलों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गयी एवं पहली बार पकड़े जाने पर काउंसलिंग कर चेतावनी देते हुए गंभीर मामलों या पुनरावृत्ति होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की कड़ी हिदायत दी गई। तथा मौके पर मौजूद छात्राओं/महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। जनपद में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

*⏩अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। साथ ही जनपदवासियों से अपील है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।*

Leave a Comment