*ब्रह्माकुमारी बहनों ने सहावर में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा रेलकर्मियों को राखी बांधी*
सहावर – रक्षाबन्धन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र सहावर की प्रभारी बीके रूबी बहन ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के मध्य रक्षाबन्धन का त्योहार मनाया। उन्होंने रक्षाबन्धन का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि राखी के धागे हमें पवित्र कर्म करने की प्रतिज्ञा कराते हैं। जब संसार की सभी माताओं-बहनों के प्रति हमारी पवित्र दृष्टि वृत्ति होगी तभी समाज से बुराईयां दूर होंगी और एक श्रेष्ठ मूल्यनिष्ठ, सद्भावनापूर्ण समाज की स्थापना होगी। इसलिए हमें इस दिन अपने दुर्गुणों को छोड़ने का दृढ़ संकल्प करना चाहिए।
रूबी बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारी बहनें राखी के अवसर पर रुपये पैसे नहीं स्वीकार करती बल्कि परमात्मा के लिए जीवन की किसी बुराई का दान अवश्य लेती हैं।
एसडीएम सुशांत सांवरे, तहसीलदार संदीप चौधरी , नायब तहसीलदार दानवीर चौधरी , कोतवाल राधेश्याम, उपनिरीक्षक संदीप कुमार बलवीर सिंह, रेलवे स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता समेत अनेकों अधिकारियों, पुलिस व रेलकर्मियों को टीका लगाकर राखी बांधी, मुख मीठा कराया और कम से कम एक बुराई जीवन से छोड़ने का संकल्प कराया।













