WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दृष्टिबाधित छात्राओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की कलाई पर बांधी राखी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*दृष्टिबाधित छात्राओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की कलाई पर बांधी राखी*

 

 

आगरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दृष्टिबाधित आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। छात्राओं के स्नेह से अभिभूत जिलाधिकारी ने उनकी राखियां स्वीकार कीं और उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। जिलाधिकारी ने महिलाओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को बाजारों और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त व्यवस्था, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ ही सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। रक्षाबंधन के अवसर पर दृष्टिबाधित छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी को राखी बांधने का यह आत्मीय कार्यक्रम भाई-बहन के रिश्ते की संवेदनशीलता और सामाजिक समरसता का संदेश देता नजर आया

Leave a Comment