*मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र को मिली 47.68 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात-सांसद राजकुमार चाहर*
*56 किलोमीटर की 37 ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण को स्वीकृति, क्षेत्र में विकास को मिलेगी नई गति सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*
आगरा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा—फतेहपुर सीकरी, बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद एवं आगरा ग्रामीण—में लगभग ₹47 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से 56 किलोमीटर की 37 महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के ग्रामीण विकास, बेहतर यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होने से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इन सड़कों के निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत ये सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण जनता के जीवन को और अधिक सुगम बनाएंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
*विधानसभावार स्वीकृत सड़कें*
*फतेहपुर सीकरी विधानसभा*
– बैमन से टीकरी तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– कचौरा मार्ग से बिजलीघर वाले रास्ते का नवनिर्माण कार्य
– कचौरा से अच्छनेरा-फरह मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– लोहकोरा से सिकंदरा रजवाह तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– रसूलपुर से सहता तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– सरसा से मलिकपुर मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– फतेहपुर सीकरी रजवाह से गढ़ीमा मंदिर तक नाले की पटरी पर नवनिर्माण कार्य
– जोताना से मंदिर मार्ग पर नवनिर्माण कार्य
*बाह विधानसभा*
– पिनाहट-विजयगढ़ी मार्ग से गोपालपुर दयाछापुरा मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– चौगांहदार से सार्वजनिक इंटर कॉलेज होते हुए बाह कैंजरा मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– के.जे.ए. मार्ग से करनपुरा मार्ग होते हुए चौकीनपुरा मार्ग तक नवनिर्माण कार्य
– ग्राम पंचायत रेहा के चकोरई संख्यां 780 जगतपुरा मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– बाह-आगरा ए.बी.के. मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बुढ़ियापुरा तक नवनिर्माण कार्य
– बिठौली से साइकिल ट्रैक होते हुए गुलाब की गढ़ी तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
*खेरागढ़ विधानसभा*
– अमरपुरा से राजस्थान बॉर्डर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– खेरागढ़-लखनपुरा मार्ग से नगला संथाल मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– बुरेहरा से नगला उदैया मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– सी.ए.टी. मार्ग (मेवली बांध) से नगला खोखलिया एवं शाहपुर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– ब्लॉक सैंया में खेरिया से भूमिया बाबा मंदिर होते हुए नयापुरा तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– कटरा से नगला हरलाल मार्ग का नवनिर्माण कार्य
*फतेहाबाद विधानसभा*
– भदोरा नगर मार्ग से चरणसिंह की गढ़ी, मेवाराम का पुरा तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– वरना माई मार्ग से शीतला माता मंदिर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– मुसेपुरा से हीरालाल की गढ़ी रेपुरा मार्ग तक नवनिर्माण कार्य
– पिण्डशी नगला शादी रोड से गायत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय होते हुए प्राचीन नगला मुक्का तक नवनिर्माण कार्य
– पक्कापुरा दुहारी मार्ग से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग तक नवनिर्माण कार्य
– बड़ोबरा कला से कुकथपुर मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– रिहावली मार्ग से राजेन्द्र बघेल की गढ़ी होते हुए जरारी तक नवनिर्माण कार्य
– वरना तावली मार्ग से टिहावली वाया प्राचीन टिहावली तक नवनिर्माण कार्य
– पल्टूपुरा मार्ग से गढ़ बहादुर, गढ़ मानिकचन्द, गढ़ गणपति, गढ़ मायाराम एवं गढ़ द्वारकाप्रसाद शिवदत्त की गढ़ी तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
*आगरा ग्रामीण विधानसभा*
– भांडई से नगला दौलतिया संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– कुंडौल-कबीस मार्ग के किमी 4 से गढ़ करूआ, गढ़ दुर्गा होते हुए ललवारा तक नवनिर्माण कार्य
– अडूपुरा मोड़ से बतीसा होकर सबला समोगर मार्ग तक नवनिर्माण कार्य
– मिडाकुर से सकतपुर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– ग्राम गामरी सैयद पुलिया से चामुंडा देवी एवं कमल सिंह के मकान तक नवनिर्माण कार्य
– कबीस तनौरा मार्ग से सुल्तानपुर होते हुए सबखेड़ा तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
– बुदाना मार्ग (दुपेरी चौराहा) से करमना तल्फी मार्ग तक नवनिर्माण कार्य
– अजीजपुर में सिरौली मार्ग स्थित रविराज जैन गौतम से श्मशान घाट होते हुए रूपा मार्ग एवं श्री केदार सिंह लोधी के मकान तक नवनिर्माण कार्य
इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के हजारों ग्रामीण परिवारों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।













