WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, 9 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई न होने से वाल्मीकि समाज में गहरा आक्रोश, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा: सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, 9 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई न होने से वाल्मीकि समाज में गहरा आक्रोश*

 

*प्रशासनिक अनदेखी से भड़के कर्मचारी नेता, दी सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन की चेतावनी*

 

*विभिन्न कर्मचारी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एमजी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर दिया अनशन को समर्थन*

 

आगरा:आगरा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर एमजी रोड स्थित ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर में कर्मचारी नेताओं का आमरण अनशन तीसरे दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। तीन दिन बीत जाने के बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन के किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा अनशनकारियों से वार्ता न करने के कारण सफाई कर्मचारियों एवं समूचे वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। अनशन पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने प्रशासन की हठधर्मिता और संवेदनहीनता पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की वाजिब मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों ने जल्द ही मांगों का संज्ञान लेकर सकारात्मक वार्ता नहीं की, तो यह अनशन अनिश्चितकालीन हड़ताल और सड़कों पर उतरकर बड़े जनांदोलन में तब्दील हो जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन तीसरे दिन अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रमुख कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना खुला समर्थन व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे प्रमुख नेताओं में शामिल रहे, जिसमें सिकंदर सिंह वाल्मीकि (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश नगर निगम जलकर विभाग कर्मचारी संघ),अमन खरे (प्रदेश प्रभारी, रॉयल वाल्मीकि),प्रकाश सिंह साहू,

राकेश साहू,सुरेश चंद सोनी

सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि कर्मचारियों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक 9 सूत्रीय मांगों का ठोस समाधान नहीं होता, यह संघर्ष जारी रहेगा। बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment