WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताजमहल पहुंचे छात्र-छात्राओं को ताज सुरक्षा पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से सावधान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*ताजमहल पहुंचे छात्र-छात्राओं को ताज सुरक्षा पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से सावधान*

 

 

आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा लगातार छात्र-छात्राओं और पर्यटकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने राजीव इंटरनेशनल स्कूल, मथुरा और एनसीसी समूह, केरल से आए छात्र-छात्राओं के दल का स्वागत किया। पुलिस टीम ने उन्हें साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को डराकर या लालच देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करने और संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहने की अपील की गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही ताजमहल परिसर और पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई। ताज सुरक्षा पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार तथा मित्रों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी गौरव और महिला आरक्षी सुलेखा मौजूद रहीं।

Leave a Comment