WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कड़िया में कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, भोले के भजनों पर झूमे शिवभक्त खास रिपोर्ट पप्पू सिंह की

कड़िया में कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, भोले के भजनों पर झूमे शिवभक्त

खास रिपोर्ट पप्पू सिंह की

कड़िया। ग्राम पंचायत कड़िया से गई कांवड़ यात्रा सोमवार को भक्तिमय माहौल के बीच सकुशल अपने गृहस्थान कड़िया वापस लौटी। कांवड़ यात्रियों की वापसी पर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भोले के भक्तों ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय कर दिया।

वापसी के दौरान शिवभक्तों ने भोलेनाथ के भजनों पर डांस और गान कर ग्रामीणों का मन मोह लिया। भक्तों की भक्ति और उत्साह देखकर ग्रामीण भी भाव-विभोर नजर आए। जगह-जगह कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया।

कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन एवं व्यवस्था में ग्राम प्रधान मीना देवी, प्रधान पति भीम बहादुर, गांव के सम्मानित व्यक्ति विक्रम प्रसाद भल्ला, कमेटी सदस्य नीरज राना विपिन विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का मुख्य योगदान रहा। सभी ने मिलकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया और शिवभक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से कड़िया गांव गूंज उठा। ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों की सकुशल वापसी पर खुशी जताते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर कांवड़ यात्रा के लौटने से कड़िया गांव में देर तक धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Leave a Comment