WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संघठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बुथ पर मन कि बात सुनकर के बैठक करना है जिससे संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में रामदुलारे खरवार ने भी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियान तथा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक का आयोजन एवं समन्वय शक्ति केंद्र संयोजक विजय गोंड के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment