भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. परसादी लाल कश्यप का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
————————————
अलीगंज ( एटा ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. परसादी लाल कश्यप का गत रविवार 23 अगस्त 2026 को अलीगंज स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. परसादी लाल कश्यप लंबे समय तक संघ और भाजपा से जुड़े रहे। बताया जाता है कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथियों में भी रहे और संगठन के शुरुआती दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में उनके पुत्र डॉ. अर्जुन सिंह कश्यप भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं !
उनके निधन को भाजपा और संघ परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा। निधन की सूचना मिलते ही उनके परिचितों, समर्थकों और शुभचिंतकों सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।













