एटा में स्कूल बस से कुचलकर बच्ची की मौ,त, स्कूल से लौट रही थी छात्रा, बस चालक फरार
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय छात्रा की मौ,त हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची स्कूल से पढ़कर घर के पास बस से उतर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बस की चपेट में आ गई और टायर के नीचे दब गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।













