WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा रोडवेज प्रबंधन एवं यू पी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बीच समझौते के बाद आंदोलन स्थगित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा रोडवेज प्रबंधन एवं यू पी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बीच समझौते के बाद आंदोलन स्थगित……*

 

 

आगरा। रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर यूपी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन द्वारा 07 अगस्त 2026 को दिए गए 11 सूत्रीय आंदोलनात्मक नोटिस के क्रम में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय प्रबंधक, आगरा श्री बीपी अग्रवाल जी , सेवा प्रबंधक श्री तुलाराम जी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त एवं सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ यूनियन के शिष्टमंडल की वार्ता हुई। 05 घंटे चली इस वार्ता के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा की गई। प्रबंधन द्वारा कर्मचारी हित से जुड़े मांगों के समाधान के संबंध में सकारात्मक आश्वासन एवं सहमति प्रदान की गई। यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष/श्रमिक नेता पं. सत्य नारायण शर्मा जी , क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बिजेंद्र सिंह जी एवं क्षेत्रीय मंत्री श्री रवेंद्र कुमार द्वारा बताया कि निगम हित, जनहित एवं कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन के साथ हुए समझौते एवं सकारात्मक वार्ता के उपरान्त प्रस्तावित एक दिवसीय आंदोलन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रबंधन से अपेक्षा है कि 05 घंटे चली इस लम्बी वार्ता में बनी सहमति के अनुसार सभी बिंदुओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यूनियन इस आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा करते हुए यूनियन के सभी पदाधिकारियों, बहादुर कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के समर्थक संगठनों के सहयोग के लिए विशेष आभार और इस सफलता हेतु बहुत बहुत धन्यवाद व्यक्त करती है।

Leave a Comment