उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड़ में थाना हापुड़ देहात पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान गौरव त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी से हुई मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार। पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम *प्रदीप पुत्र राजबीर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़* बताया है, जिसके द्वारा अपने भाइयों व अन्य साथियों के साथ मिलकर *पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दिनांक 18.08.2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत अपने गांव निवासी गौरव त्यागी की हथौड़े व सरियों से वार कर निर्मम हत्या की गई थी*, जिसके संबंध में थाना हापुड़ देहात पर मु0अ0सं0 353/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 61(2) बीएनएस पंजीकृत है, इस अभियोग में अभियुक्त प्रदीप लगातार वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर अनीता चौहान का आधिकारिक वक्तव्य।।













