सामाजिक चेतनामंच के प्रतिनिधि मंडल ने की भाजपा के राष्ट्रीय संगठक से भेट,दिये अतिमहत्वपूर्ण प्रस्ताव। दिल्ली २१ अगस्त भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच एवं संगठन के अंग के रूप में संचालित संगठन ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के नेतृत्व में सामाजिक चेतनामंच के ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेन्द्र नाथ जी से भेट कर संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र की अध्यक्षता में संगठन की कोर कमेटी द्वारा राष्ट्र में समरसता के वातावरण को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए ,आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव २०२७ में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए अतिआवश्यक तैयार किए गए प्रस्तावों को प्रदान कर उनके क्रियान्वयन का अनुरोध किया गया ,जिन पर २२ अगस्त को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में चर्चा कर अपेक्षित कार्यवाही का आश्वासन नागेन्द्र जी द्वारा प्रदान किया गया,दिए गए प्रस्तावों में यू :जी: सी: के चल रहे विवाद के निस्तारण के लिए २६ फरवरी २०२६ को संगठन द्वारा सामाजिक समरसता को दृष्टिगत रखते हुए नवीन यू जी सी कानून में अपेक्षित संशोधन किए जाने,राष्ट्र एवं समस्त राज्य स्तर पर सवर्ण आयोग एवं सवर्ण कल्याण बोर्ड का अविलंब गठन किए जाने ,धनगर जिनकी उपजाति पाल,बघेल,गड़रिया है,तुरैहा,माझी जिनकी १७ उपजातियां कश्यप,निषाद, धीमर,विंदु, धीवर,रायकवार,खरवार आदि हैं,इसी प्रकार शिल्पकार जिनकी उपजाति कुम्हार,कुम्भकार प्रजापति हैं,और धनगर,तुरैहा,माझी,शिल्पकार भारत की अनुसूचित जाति की सूची में पहले से ही दर्ज है,जिसके आधार पर उत्तरप्रदेश में सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित एवं इन समाजों के नेतागढ़ जे पी धनगर,अतर सिंह पाल धनगर, राजवीर सिंह पाल धनगर ,चोभ सिंह धनगर ,राकेश कश्यप,राजेश तुरैहा, पप्पू निषाद, जयप्रकाश प्रजापति आदि द्वारा माननीय उच्च न्यायालय एवं एस टी आयोग से निर्णय कराकर और माननीय राज्यपाल व सरकार तथा शासन के साथ बैठकें एवं आंदोलन करके अपेक्षित शासनादेश इस सम्बन्ध में जारी कराए गए,और उनका अनुपालन प्रशासन स्तर पर कराकर जो इन जातियों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निर्गत कराए गए हैं,उसी आधार वर्तमान में जो जिला प्रशासन स्तर पर प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया शिथिल कर दी गई है,उस को गति प्रदान कर अविलंब इन सभी जातियों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निष्पक्ष रूप से स्थलीय निरीक्षण एवं पूंछताछ करके निर्गत करने के निर्देश मुख्यमंत्री जी स्तर से यह कहकर जारी करने कि यदि जांच के समय जो भी अधिकारी निष्पक्षता का पालन नहीं करेगा,या जांच प्रक्रिया में शिथिलता बरते गा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी को शामिल किया गया है, इस प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के साथ राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शहाब अहमद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन,भारतीय धनगर चेतनामंच के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार धनगर,अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप,रामकुमार प्रजापति,संजय धनगर,रामबहादुर धनगर,राजेंद्र प्रसाद धनगर,अशोक धनगर शामिल रहे ।













