WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की पंचम पुण्य तिथि श्रद्धाभाव से मनाई गई, रिपोर्ट देवाशीष शर्मा

हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की पंचम पुण्य तिथि श्रद्धाभाव से मनाई गई। गौतमबुद्धनगर २१ अगस्त हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की पंचम पुण्य तिथि भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच एवं सामाजिक चेतनामंच के अंग के रूप में संचालित ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के संयोजन में सेक्टर ५१ की कोठी नम्बर बी ४९ नोएडा पर एक गोष्ठी के रूप में पूर्ण श्रद्धाभाव से मनाई गई,जिसके मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक माननीय कलराज मिश्र पूर्व राज्यपाल हिमाचल एवं राजस्थान थे, कलराज जी ने स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के जीवन चरित्र एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी सामाजिक समरसता एवं स्वक्ष प्रशाशन के प्रतीक थे,और एक सच्चे रामभक थे, जिनके द्वारा राममंदिर के लिए अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पद त्याग ने में जरा भी देर नहीं लगाई,मेरी और उनकी जोड़ी आमचर्चा का विषय रही,जब बो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तब में उनके साथ प्रदेश महामंत्री था,और जब बो मुख्यमंत्री बने तो में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष था,और उनके मंत्रमंडल में पी डब्ल्यू डी मंत्री के रूप में उनका अभिन्न सहयोगी रहा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा बाबूजी कल्याण सिंह के राजनैतिक कार्यकाल के समय में स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी के साथ राजनीतिक तौर पर तो कांग्रेस में था,परन्तु बाबूजी का अतिप्रिय था और कभी – कभी बो सामाजिक उत्थान के विषय पर चर्चा करने के लिए बो मुझे फोन करके अलीगढ़ अपने आवास पर बुलालेते थे,और घंटों अति महत्व पूर्ण विषयों पर चर्चा करते थे। श्री दीक्षित ने कहा कि ; भगवान श्री राममंदिर निर्माण के बो प्रमुख जनक थे,यदि बो अपनी सरकार में अदम्य साहस का परिचय नहीं देते,तो आज हमारे मध्य श्री राममंदिर नहीं होता, आज इस गोष्ठी में उपस्थित महानुभावों की एवं भारत के सनातन प्रेमियों की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध करता हूं कि,ऐसे हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय श्री राम भक्त बाबूजी कल्याण सिंह की एक विशाल प्रतिमा श्री राम मंदिर प्रांगण में अति शीघ्र स्थापित कर सभी श्री राम भक्तों को अनुग्रहित करे,इस अवसर पर सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा पूर्व सदस्य विधान परिषद,भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शहाब अहमद,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अहमद ,भारतीय धनगर चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार धनगर,भारतीय गुर्जर समाज कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह गुर्जर,ब्रह्म समाज एकता समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मेरठ जोन पंडित राजेंद्र शर्मा एड,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ध्रुव शर्मा एड,संजय धनगर सीतापुर,संजय धनगर लखनऊ, सामाजिक चेतना मंच की नेपाल इकाई के पदाधिकारी हिमागेन निगम,अर्जुन धीमरी , खेमशर्मा, के के शर्मा अर्जुन प्रसाद बस्तों ,आचार्य पशुपति नाथ मंदिर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment