WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रास्ते पर दीवार खड़ी कर मकान का रास्ता किया बंद,BMF News

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़

हापुड़ में रास्ते पर दीवार खड़ी कर मकान का रास्ता किया बंद, पुलिस जांच में सामने आया अतिक्रमण: नारायणगंज में मकान का रास्ता बंद करने के मामले में पुलिस जांच रिपोर्ट सामने आई रिपोर्ट में भवन संख्या-45 के आगे दीवार खड़ी कर मकान संख्या-46 का रास्ता बंद करने और रास्ते के ऊपर अतिक्रमण का उल्लेख है।रास्ते पर दीवार खड़ी कर मकान का रास्ता किया बंद, पुलिस जांच में सामने आया अतिक्रमण

रास्ते पर दीवार खड़ी कर मकान का रास्ता किया बंद, पुलिस जांच में सामने आया अतिक्रमण हापुड़ में नारायणगंज मोहल्ले में मकान तक पहुंचने के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद पुलिस जांच में नया मोड़ ले चुका है। शिकायतकर्ता मोहित सिंघल की ओर से मांगी गई सूचना के जवाब में क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान के नगर कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया भवन संख्या-45 के आगे रास्ते पर दीवार खड़ी किए जाने से मकान संख्या-46 तक जाने का रास्ता बंद होने की बात सामने आई है। वहीं, भवन संख्या-44 और 45 के सामने रास्ते के ऊपर आकाश की ओर भी अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख जांच रिपोर्ट में किया गया है।क्षेत्राधिकारी नगर अनीता चौहान की ओर से 20 अगस्त को जारी पत्र में बताया गया कि आरटीआई आवेदन के संबंध में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक से जांच आख्या प्राप्त की गई थी। इसके बाद उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर मौके की स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार की।जांच रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदक मोहित सिंघल और विपक्षी राजीव गर्ग सहित अन्य लोगों के मकान और दुकान दिल्ली-गढ़ रोड पर स्थित हैं। दुकानों के पीछे मकान बने हुए हैं। दोनों पक्षों के मकानों के बीच खाली स्थान और सहन को पहले आपसी सहमति से रास्ते के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की बात जांच में सामने आई है। यह रास्ता नारायणगंज मोहल्ले के मुख्य मार्ग से जुड़कर दिल्ली-गढ़ रोड की ओर निकलता है।आवेदक की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज और नक्शे के आधार पर भी मोहल्ला नारायणगंज से मकान संख्या-46 तक रास्ता होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार, मौके का निरीक्षण करने के साथ पूर्व में चौकी प्रभारी रेलवे रोड उपनिरीक्षक गौरव राज की ओर से की गई जांच में भी भवन संख्या-45 तक रास्ता स्पष्ट पाया गया था।हालांकि, जांच के दौरान भवन संख्या-45 से आगे रास्ते पर दीवार खड़ी मिली। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दीवार के कारण भवन संख्या-46 तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा भवन संख्या-44 और 45 के मालिकों की ओर से भवन के सामने रास्ते के ऊपर आकाश की दिशा में भी अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। पुलिस जांच रिपोर्ट में मौके पर विवाद के चलते शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। वहीं, विवादित भूमि को लेकर विपक्षी पक्ष की ओर से इसे पट्टे की भूमि होने का दावा किए जाने की बात भी रिपोर्ट में दर्ज है।पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ उपलब्ध दस्तावेजों और पूर्व में की गई जांच के आधार पर स्थिति को रिपोर्ट में दर्ज किया है। आरटीआई के जवाब में सीओ नगर कार्यालय ने उपलब्ध कराई गई सूचना में दर्ज तथ्यों की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी निरीक्षक की होने की बात भी स्पष्ट की है मामले में अब जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पक्षों की ओर से आगे की कार्रवाई की उम्मीद है। रास्ते और कथित अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद के चलते पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment