उत्तर प्रदेश के जनता हापुड़
*हापुड़ जिले में पिलखुवा में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, बिना कागज और मॉडिफाइड बुलेट पर कार्रवाई पिलखुवा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बलियान के नेतृत्व में चली मुहिम, वाहन चालकों में हड़कंप*
*हापुड़ जिले के पिलखुवा में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त* हो गई है। *पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देश पर गुरुवार कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र* में *कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बलियान के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान* चलाया गया। *कस्बा चौकी प्रभारी सुनील परिहार सहित पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और चौराहों* पर *वाहनों की गहन जांच* की। *दो पहिया और चार पहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, RC, प्रदूषण प्रमाण पत्र* और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। *बिना लाइसेंस, बिना दस्तावेज और यातायात नियमों का उल्लंघन* करते पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ
नियमानुसार चालानी कार्रवाई* की गई। *वहीं कुछ चालकों को हिदायत देकर छोड़ा* गया।पुलिस की खास नजर उन वाहनों पर थी जो बिना कागजात दौड़ रहे थे*। *इसके अलावा बुलेट समेत अन्य दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर* लगाकर *पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों पर भी शिकंजा* कसा गया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बलियान ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने* के लिए *लगातार अभियान चलाया जा रहा है*। *मॉडिफाइड साइलेंसर और नियम तोड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा*। *आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और चेकिंग आगे भी जारी* रहेगी।पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में दिनभर खलबली* मची रही।।
पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार














