WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वर्णकार समाज ने समस्याओं के समाधान को लेकर सौंपा ज्ञापन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

स्वर्णकार समाज ने समस्याओं के समाधान को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

करहल। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के पदाधिकारियों एवं स्वर्णकार समाज के लोगों ने सर्राफा कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणी त्रिपाठी एवं करहल एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से स्वर्णकार समाज के लोगों ने स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने, साहूकारी (मनी लेंडिंग) लाइसेंस की व्यवस्था पुनः लागू करने, सर्राफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत स्वर्णकारों एवं कारीगरों को ऋण उपलब्ध कराने की मांग की।

इसके अलावा सर्राफा कारोबारियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध कराने, लूट, चोरी, हत्या एवं उठाईगीरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसी घटनाओं में पीड़ित स्वर्णकारों और उनके आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग भी की गई।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी सचिन वर्मा छोटू ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोग लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। स्वर्णकार समाज को उम्मीद है कि शासन-प्रशासन ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगा।

इस दौरान सचिन वर्मा छोटू, सर्वेश वर्मा, अखिलेश कुमार राजू सर्राफ, सुनील वर्मा, मनोज वर्मा टिंकू, राजीव वर्मा टिंकू, नीतिन वर्मा, संजीव वर्मा, ब्रम्हानंद वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment