WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मासूम बच्चे के नाजुक हाथों ने जब माँ का अंतिम संस्कार किया, BMFNEWS

फरीदाबाद के एक अस्पताल में इस मासूम बच्चे की मां का निधन हो गया बच्चे की पोस्टमार्टम हाउस के सामने बैठी हुई है तस्वीर वायरल हुई

मासूम बच्चे के नाजुक हाथों ने जब माँ का अंतिम संस्कार किया, तो हर आंख नम हो गई। मासूम बहुत रोया, लेकिन आज पूरा देश इस बच्चे के आंसू पोंछने के लिए आगे आ रहा है।

 

फरीदाबाद और हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर से सैकड़ों लोगों के फोन आ रहे हैं। करीब 50 लोग बच्चे को गोद लेना चाहते हैं, तो कई नेता और पुलिस अधिकारी हर संभव मदद की बात कह रहे हैं।

 

लेकिन बच्चे के मामा ने एक मिसाल कायम करते हुए बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने साफ़ कह दिया कि जमाना खराब है, इसलिए वे अपने भांजे को किसी को गोद नहीं देंगे। मामा ने कहा, “मैं मजदूरी करता हूँ और मेरे दो बेटे हैं। अब यह भांजा मेरा तीसरा बेटा है। भले ही मुझे एक वक्त का खाना छोड़ना पड़े, लेकिन मैं अपने भांजे को वृंदावन में पढ़ाऊंगा और इसका पूरा ख्याल रखूंगा।” अगर कोई मदद करना चाहता है, तो उनका स्वागत है।

 

सल्यूट है ऐसे मामा के जज्बे को, जो खुद मजदूरी करके भी भांजे के भविष्य की ढाल बन खड़े हैं। आइए, इस मासूम के बेहतर भविष्य की इस लड़ाई में परिवार का संबल बनें।

 

Leave a Comment