WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा के श्री सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे युवकों से मारपीट का आरोप वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा के श्री सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे युवकों से मारपीट का आरोप वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप*

 

 

आगरा। थाना हरिपर्वत क्षेत्र स्थित श्री सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे युवकों के साथ मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घटना रात करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, फिल्म देखने आए युवकों का कैंटीन कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने का आरोप है। पीड़ित युवकों ने कैंटीन कर्मचारियों के साथ ही कुछ अज्ञात युवकों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस स्तर पर जांच की बात सामने आ रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment