WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पारम्परिक शिल्पकारों को आधुनिक बाजार से जोड़ने के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

*पारम्परिक शिल्पकारों को आधुनिक बाजार से जोड़ने के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

 

*एटा, 20 अगस्त 2026 (सू0वि0)।* सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यालय, आगरा द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत पारम्परिक शिल्पकारों एवं कारीगरों के उत्पादों को आधुनिक बाजार से जोड़ने तथा उन्हें ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), एटा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारम्परिक शिल्पकारों एवं कारीगरों को ब्रांड पहचान, आकर्षक पैकेजिंग, गुणवत्ता मानकीकरण, ई-कॉमर्स, डिजिटल भुगतान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा डिजिटल लिंकेज के माध्यम से अपने उत्पादों को आधुनिक बाजार तक पहुंचाने के संबंध में जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना केवल वित्तीय सहायता अथवा टूल किट वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पारम्परिक शिल्पकारों एवं कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए अपने हुनर और उत्पादों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों से जोड़ने का आह्वान किया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मौ० आसिफ ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल उन्नयन के साथ-साथ सही ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग से शिल्पकारों के उत्पादों को उचित मूल्य और बाजार में बेहतर पहचान मिल सकती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय आईटीआई में भी आयोजित किए जाएंगे।

सहायक निदेशक कार्यालय, आगरा से नेहा महतो ने पीएम विश्वकर्मा योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। लीड बैंक मैनेजर सौरभ वर्मा ने योजना के अन्तर्गत ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की। राजकीय आईटीआई के अनुदेशक राजीव उपाध्याय ने लाभार्थियों को मार्केटिंग एवं पैकेजिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया।

 

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग अर्चना सिंह, अबरार हुसैन कार्यदेशक, लोकेश सिंह, संदीप कुमार, नारद कुमार, प्रियंका यादव एवं रीना सिंह अनुदेशक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मौ० आसिफ एवं सुश्री नेहा महतो द्वारा आगन्तुकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक यादव, एसपीओसी, पीएम विश्वकर्मा योजना के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment