साइबर क्राइम द्वारा ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के वापस कराए गए 1 लाख 469 रुपए , उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए जाएंगे पुरस्कृत

————————————–
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम नीतीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम द्वारा ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता के खाते से 1,00469 (एक लाख चार सौ उन्हतर) रुपये का साइबर फ्राड हुआ। गत शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आवेदक के पास कॉल कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर आवेदक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए बताया गया जिस पर आवेदक द्वारा अज्ञात व्यक्ति को बैंक अधिकारी मानकर उसके बताए अनुसार अपने मोबाइल से डिटेल उपलब्ध करा दी गई जिससे आवेदक के क्रेडिट कार्ड से 100469 रुपए का फ्रॉड किया गया। आवेदक के द्वारा घटना के उपरान्त थाना साइबर क्राइम पर सूचना दी गयी।
क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम द्वारा थाना साइबर क्राइम की टीम को प्रकरण की जांच कर शिकायतकर्ता की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना साइबर क्राइम द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज करायी गयी व सम्बन्धित लाभार्थी खातों की बैंकों से सम्पर्क कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र दो घंटे के अंदर आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि रुपए 100469 (एक लाख चार सौ उन्हतर) आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। अपने रुपये वापस पाकर शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।
नोट – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली थाना साइबर टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।







