WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गरीबी से जूझते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सांप के डसने से किसान की मौत , रिपोर्ट बी के दीक्षित

Etah : गरीबी से जूझते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सांप के डसने से किसान की मौत

*सांप के डसने से पिता की मौत, परिवार का सहारा छिना*

*धान का खेत सींचने गए थे मानसिंह, लौटकर नहीं आए… तीन मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया, अब कौन करेगा पालन-पोषण?*

*एटा के अलीगंज क्षेत्र के विजयदेपुर में एक दर्दनाक हादसे ने गरीब परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। मानसिंह धान के खेत में पानी लगाने गए थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।*

*पीछे रह गई पत्नी पूनम और तीन मासूम बेटियां—एक वर्षीय आरुनि, पांच वर्षीय आरोही और सात वर्षीय रागिनी।*

*जिस घर में बेटियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब चीख-पुकार है। जिस पिता के सहारे बेटियों का बचपन और भविष्य टिका था, आज वही पिता हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया।*

*गरीब परिवार के सामने अब सबसे बड़ा सवाल—तीन मासूम बेटियों का पालन-पोषण कौन करेगा?*

*कौन उनकी पढ़ाई का खर्च उठाएगा? कौन उनके भविष्य का सहारा बनेगा?*
*यह सिर्फ एक मौत नहीं… तीन मासूम बच्चियों के भविष्य पर छाया संकट है।*

 

Leave a Comment