एटा,आज पार्थ सारथी मंच एटा द्वारा जैन धर्म के बाइसवें तीर्थंकर, भगवान कृष्ण के चचेरे भाई भगवान नेमीनाथ की जयंती मनाई गयी.
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान नेमीनाथ के जीवन चरित और उनके वैराग्य पर प्रकाश डाला वहीं कवियों ने अपनी वाणी से भगवान नेमीनाथ को गाया. अध्यक्षता वेद प्रकाश टिन्नी ने की. संस्थाध्यक्ष सुभाष यादव सनकी ने सभी का पटुका पहना कर सम्मान किया. इस अवसर पर विजय जैन विज्जी, विमल जैन हिप्पोलिन, बबिता जैन, पूनम यादव नव उन्नति फाउंडेशन, महावीर सिंह पू प्रधानाचार्य, बसंत यादव बंटी, पत्रकार नीतेश कुमार, कवि, मुरारीलाल मानव, रविकांत रवि, ओमपाल कवि, राकेश कुमार की महनीय उपस्थिति रही. अध्यक्षीय उदबोधन के बाद मेरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।













