WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल )का बड़ा फैसला: एच. के. श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय महासचिव, मिली अहम जिम्मेदारी, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल )का बड़ा फैसला: एच. के. श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय महासचिव, मिली अहम जिम्मेदारी*

नई दिल्ली:
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठन का विस्तार करते हुए लखनऊ (उत्तर प्रदेश) निवासी श्री एच. के. श्रीवास्तव (सुपुत्र: श्री शारदा नन्दन श्रीवास्तव, निवासी: 6/696, विकास नगर, लखनऊ) को राष्ट्रीय महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
यह घोषणा भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की उच्च स्तरीय समिति की सहमति और निर्देशों के उपरांत की गई है:
केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष: करन छौकर
राष्ट्रीय अध्यक्ष: पंडित बालकृष्ण तिवारी
केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष: राम आसरे
केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष: कृष्ण माधव मिश्रा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: शमीम आलम
उपरोक्त सम्मानित मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारियों के संयुक्त दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री ने विधिवत घोषणा करते हुए श्री एच. के. श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।
बधाइयों का लगा तांता
श्री एच. के. श्रीवास्तव के राष्ट्रीय महासचिव बनने की सूचना मिलते ही विकास नगर, लखनऊ सहित संपूर्ण मीडिया जगत और सामाजिक क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों, शुभचिंतकों एवं संगठन के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
> नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव का संदेश:
> “मुझ पर जो विश्वास केंद्रीय नेतृत्व ने जताया है, उस पर मैं पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना और पत्रकारों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के हित में कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”
>

Leave a Comment