*अगस्त माह का राशन वितरण 25 अगस्त तक विस्तारित*
*एटा, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उ0प्र0, जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 03.08.2026 से 11.08.2026 तक कांवड़ यात्रा के कारण कतिपय जनपदों में खाद्यान्न के उठान एवं वितरण का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों को माह अगस्त 2026 का खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तक विस्तारित कर दी गई है। इस अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। साथ ही मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा पूर्व निर्धारित तिथि 18 अगस्त के साथ-साथ 25 अगस्त 2026 को भी उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2026 तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उचित दर विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे विस्तारित अवधि का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि तक अपना राशन प्राप्त कर लें। राशन वितरण से संबंधित किसी भी समस्या अथवा जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क हेतु क्षेत्रवार अधिकारी एवं मोबाइल नम्बर— विकास खण्ड अलीगंज—पूर्ति निरीक्षक: 8709430838, विकास खण्ड जैथरा—पूर्ति निरीक्षक: 7310891692, विकास खण्ड जलेसर—पूर्ति निरीक्षक: 7455891174, विकास खण्ड अवागढ़—पूर्ति निरीक्षक: 8808680198, विकास खण्ड मारहरा एवं नगर क्षेत्र एटा—पूर्ति निरीक्षक: 8077075872, विकास खण्ड निधौलीकलां—पूर्ति निरीक्षक: 9897032538, विकास खण्ड सकीट—पूर्ति निरीक्षक: 9412709678, विकास खण्ड शीतलपुर—क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी: 7251910000
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि राशन प्राप्त करते समय ई-पॉस मशीन पर अपना आधार आधारित सत्यापन/मोबाइल ओटीपी सत्यापन नियमानुसार कराते हुए खाद्यान्न प्राप्त करें।













