*संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का प्रभावी निराकरण*
*तीनों तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया शिकायतों का निस्तारण* *गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश*
एटा, माह के तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस बार 15 अगस्त को राजकीय अवकाश होने के कारण आज जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील जलेसर में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र,तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल तथा तहसील अलीगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्र प्रकाश पाठक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील अलीगंज में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसील जलेसर में 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील सदर में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत पहुंचाई गई।
अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय परीक्षण कर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों को सुगम एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆













