WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनपद न्यायालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, रिपोर्ट ज्योति अनिल सोलंकी एडवोकेट

*जनपद न्यायालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस*

*एटा 15 अगस्त 2026(सू0वि0)।* आज दिनांक 15 अगस्त, 2026 को 80 वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर एटा में माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा राकेश धर दुबे द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया एवं बड़े ही हर्सोल्लास के साथ समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी के साथ पुलिस आरक्षियों के द्वारा परेड सलामी दी गयी।
इसी क्रम में सुधा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-II, अनिल कुमार-XI, मुख्य. न्यायिक मजिस्ट्रेट, एटा, कमालुद्दीन, अपर जिला जज कक्ष सं0 03/ विशेष न्यायाधीश गैंगेंटर, एटा, सुश्री आरती मोर्या, अपर सिविल जज (जू०डि०) एवं न्यायलय के कर्मचारियों द्वारा भी 80 वाँ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने विचारों से सभागार में उपस्थित सभी श्रोतागण को आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अन्त में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं उपस्थित सभी श्रोतागण द्वारा राष्ट्रगीत गाया गया।
इस अवसर पर मनीषा, अशोक कुमार, विनीत कुमार वाश्वानी, नरेन्द्र पाल राणा, शशी भूषण कुमार शाण्डिल, कमालुद्दीन, शीलवन्त, मोहम्मद फ़िरोज़, सुधा, अनिल कुमार-XI, सुमिता, विकास कुमार वर्मा, युगल चन्द्र चौधरी, शुभी अग्रवाल, आरती मोर्या, जागृति केशरवानी, सत्यम सिंहल, आदि न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पुलिस सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*

Leave a Comment