कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में फहराया गया तिरंगा
=हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं:_संतोष कुमार वर्मा
एटा,
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर 80 वां स्वतंत्रता दिवस एटा से लेकर पूरे देश में मना रहे हैं।इस अवसर पर उनके सहयोग में महासचिव राजीव शर्मा एडवोकेट और कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, युवा अधिवक्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह वर्मा व राजेश यादव ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता के आर रहमानी,चोब सिंह धनगर ने स्वतंत्रता दिवस पर काफी विस्तार से जानकारी दी।डीजीसी रेवेन्यू जितेन्द्र कुमार वर्मा एडवोकेट ने कहा कि हम सभी बुद्धिजीवी हैं लेकिन समाज की आशाओ पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। दिनेश यादव एडवोकेट ने कहा कि हमें अभिव्यक्ति की आजादी मिल गई तो हमें गलत नहीं बोलना चाहिए। हम न्याय पथ पर चलने वाले लोग हैं। हम मिलकर क्या भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। हम कानून का पालन करने वाले लोग हैं। फिर भी रोज समाचार पत्रों के माध्यम से कानूनों का उल्लंघन पड़ने, सुनने देखने को मिलता रहता है। अदालतों में गैर अधिवक्ता अधिवक्ताओं की ड्रेस में रोजाना न्यायालयों में बिना बैंड पहने हुए काम कर रहे है। उनपर कोई अंकुश क्यों नहीं। पीठासीन अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। रामेश्वर प्रसाद पचौरी, पूर्व अध्यक्ष/एडीजीसी वीपी सिंह वर्मा, महासचिव के प्रत्यासी रह चुके लोकेंद्र बाबू सिंह, एडीजीसी श्रीकृष्ण यादव, आदि अधिवक्ताओं ने भी प्रकाश डाला। अन्त में बार एसोसिएशन के महासचिव राजीव शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन एटा के सम्मानित अधिवक्ताओं में एडीजीसी वीपी सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा, लोकेंद्र सिंह, प्रेम सिंह चौहान, प्रमोद तिवारी, जगदीश चंद्र गुप्ता, रजनीकांत, हकीम सिंह शाक्य,श्यामपाल सिंह, ओमेंद्र पाठक, भूप सिंह शाक्य,योगेश सक्सेना,देवेन्द्र कुमार लोधी, नेत्रपाल सिंह, अभिषेक पाराशर, पूर्व महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा,अभिषेक यादव, जगन वैष्णेय, रामकिशोर शर्मा, हुकुम सिंह आर्य, राधाकृष्ण, आदित्य कुमार, शीलेंद्र कुमार सविता, आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।













