WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीआरपी आगरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीआरपी आगरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे*

 

आगरा।जीआरपी आगरा में आज देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत 80वें स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा अनिल कुमार झा के नेतृत्व में और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे राजेश दीक्षित की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा जीआरपी लाइन आगरा से शुरू होकर ईदगाह रेलवे स्टेशन परिसर तक पहुंची। हाथों में तिरंगा थामे अधिकारी और कर्मचारियों ने ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। देशभक्ति गीतों के बीच सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन को ‘हर घर तिरंगा—घर-घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा।

Leave a Comment