*एटा – थाना मलावन पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक मानसिक अक्षम व्यक्ति एंव उसके दो बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 04.00 बजे एक व्यक्ति को 02 बच्चों के साथ संदिग्ध अवस्था में मलावन टोल पर मिलने पर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम राजू पुत्र मांगा नि0 कल्यानपुर थाना रतनपुर जिला मुजफ्फरनगर बताया। राजू उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 08.08.2026 को अपनी बहन के यहां शामली से यहाँ से निकलकर गया बिहार स्कूटी से जाना बताया गया। जिसके पश्चात राजू उपरोक्त के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि राजू उपरोक्त मंदबुद्धि है। जिसके बाद परिजन थाना मलावन आए और राजू उपरोक्त एंव उसके पुत्रों को परिजनो के सुपुर्द किया गया तथा परिजनों द्वारा थाना पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
*थाना मलावन पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 श्री गौरव चौहान
2.उ0नि0 श्री निश्चल सोलंकी
3.का0 मोनू













