WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सांसद राजकुमार चाहर ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, अरतौनी अंडरपास को मिली मंजूरी, आगरा–जगनेर–तांतपुर एन.एच. परियोजना पर भी हुई सकारात्मक चर्चा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*सांसद राजकुमार चाहर ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, अरतौनी अंडरपास को मिली मंजूरी, आगरा–जगनेर–तांतपुर एन.एच. परियोजना पर भी हुई सकारात्मक चर्चा*

 

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से प्रस्तावित अरतौनी अंडरपास को मंजूरी मिल गई है। इस अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

साथ ही सांसद ने आगरा–जगनेर–तांतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि चंदौसी–आगरा–तांतपुर–कोर्ट मार्ग, जिसे क्षेत्र में सी.ए.टी. मार्ग के नाम से जाना जाता है, आगरा जनपद की जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग के चंदौसी से आगरा तक के हिस्से को पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है तथा उसका निर्माण भी पूर्ण हो चुका है लेकिन आगरा से तांतपुर–कोर्ट तक का हिस्सा अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि आगरा–तांतपुर–कोर्ट मार्ग के शेष भाग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और विकास को नई गति प्राप्त हो।

Leave a Comment