WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तिरंगा यात्रा के माध्यम से GIMS ने दिया देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश, रिपोर्ट भोला ठाकुर

तिरंगा यात्रा के माध्यम से GIMS ने दिया देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

 

ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर।

 

भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा GIMS के मुख्य द्वार से शुरू होकर कासना मार्केट तक पहुंची और पुनः संस्थान परिसर में संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन और संस्थान के कर्मचारियों व विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का नेतृत्व GIMS के निदेशक (ब्रिगेडियर) डॉ. राकेश गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, कर्नल बृज मोहन, डॉ. मोहित माथुर, डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. इजेन सहित नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज के संकाय सदस्य, विद्यार्थी और संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment