सरस्वती शिशु मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

एटा ब्रेकिंग

 

शिक्षा के साथ-साथ नन्हे कांवड़ियों ने दिखाया आस्था का दम, सरस्वती शिशु मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा

 

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा एटा, नन्हे बच्चों ने भोलेनाथ को चढ़ाई कांवड़।

 

सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सावन के पावन माह में घर से कांवड़ लाकर निकाली धार्मिक यात्रा।

 

सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा रेलवे रोड स्थित बड़ी हनुमानगढ़ी पहुंची, जहां बच्चों ने श्रद्धा के साथ भोलेनाथ को कांवड़ अर्पित की।

 

नन्हे कांवड़ियों की भक्ति और उत्साह ने राहगीरों का भी ध्यान खींचा, हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल शिवमय हो उठा।

 

कांवड़ यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर का समस्त स्टाफ और नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

 

नन्हे कदम… कंधों पर कांवड़… जुबां पर हर-हर महादेव—आस्था की इस तस्वीर ने जीता सबका दिल।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता एवं स्कूल का स्टाफ मौजूद रहे

 

Leave a Comment