WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुष्पा स्टाइल में भूसे के नीचे छिपी थी शराब की खेप, 45 लाख की 415 पेटी बरामद, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पुष्पा स्टाइल में भूसे के नीचे छिपी थी शराब की खेप, 45 लाख की 415 पेटी बरामद*

 

 

*ट्रांस यमुना में पुलिस की घेराबंदी से तस्करों की चाल नाकाम, 10 चक्का ट्रक समेत दो गिरफ्तारी*

 

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी पूरी योजना धरी रह गई। पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही करीब 45 लाख रुपये कीमत की 415 पेटी शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रक के चालक और क्लीनर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शराब की बड़ी खेप को ट्रक में इस तरह छिपाया गया था कि पहली नजर में उसमें केवल भूसा ही नजर आए। तस्करों ने शराब की पेटियों को भूसे की मोटी परत के नीचे रख दिया था, ताकि चेकिंग के दौरान पुलिस को इसकी भनक न लग सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रोक लिया।ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। भूसा हटाते ही उसके नीचे शराब की पेटियां दिखाई देने लगीं। पुलिस ने ट्रक से कुल 415 पेटी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानू राम और नानक राम के रूप में हुई है। दोनों ट्रक के चालक और क्लीनर बताए जा रहे हैं। पूछताछ में पुलिस को शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक, जिस ट्रक में शराब ले जाई जा रही थी, वह किराए पर लिया गया था और मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। मामले में ट्रक मालिक और मैनेजर दीपक की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगरा के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इससे पहले इसी तरीके से कितनी बार शराब की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई गई। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। भूसे की आड़ में लाखों रुपये की शराब की तस्करी का यह तरीका फिल्मी ‘पुष्पा’ स्टाइल जैसा जरूर था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment