WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मथुरा जंक्शन एवं ईदगाह स्टेशन पर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*मथुरा जंक्शन एवं ईदगाह स्टेशन पर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर*

 

आगरा। मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक सरकारी कार्य हिंदी में किए जाने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की त्रैमासिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.08.2026 को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक हिंदी बैठक का आयोजन स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मथुरा जंक्शन के सभी वरिष्ठ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया तथा अपने-अपने कार्यालयों में हिंदी में किए जा रहे कार्यों एवं राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

इसी प्रकार आज दिनांक 11.08.2026 को ईदगाह स्टेशन पर भी राजभाषा हिंदी की बैठक का आयोजन स्टेशन प्रबंधक श्री विवेक शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में स्टेशन के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले दोनों स्टेशनों पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल में सरकारी कामकाज में शत-प्रतिशत हिंदी के प्रयोग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा इसे प्राप्त करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गिरीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा राजभाषा अधिकारी एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में आगरा मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर सकारात्मक एवं सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment