निषाद पार्टी ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए केक काटकर मनायी जयंती, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

निषाद पार्टी ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए केक काटकर मनायी जयंती

 

( वीरांगना फूलन देवी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराऐ भारत सरकार )

 

एटा ! आज सोमवार को निषाद पार्टी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप के गली बलदेव सहाय स्थित आवास पर लोकसभा की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती को निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए केक काटकर धूमधाम से मनाया ! इस अवसर पर निषाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमलक्ष्मी ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी दलित, शोषित, वंचित, एवं महिला अधिकारों की प्रखर आवाज थी ! महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार ने कहा कि लोकसभा की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी सामाजिक न्याय का प्रतीक तथा अदम्य साहस एवं संघर्ष की मिसाल थी ! निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप वीरांगना फूलन देवी हत्याकांड की भारत सरकार से सीबीआई जांच कराकर कश्यप निषाद समुदाय को न्याय दिलाने की मांग की !

इस अवसर पर निषाद पार्टी के शहर अध्यक्ष राजू कश्यप , जिला सचिव वेद सिंह कश्यप , युवा मोर्चा के प्रमुख महासचिव असद अब्बास, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष देवांश वर्धन, द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रवि कश्यप ,हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट,गुलजारीलाल कश्यप, राजू, हर्षित कश्यप,आयुष तिवारी , श्रीमती निक्की कश्यप , इंजी. शिवानी प्रियदर्शिनी , कु. क्षमा प्रियदर्शिनी,कु. शांभवी आर्य आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Comment