मासूमों पर टूटा छज्जा! मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबीं पांच बच्चियां—मची चीख-पुकार, रिपोर्ट जगदीश कुमार

एटा ब्रेकिंग

 

मासूमों पर टूटा छज्जा! मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबीं पांच बच्चियां—मची चीख-पुकार।

 

छज्जा गिरते ही मौके पर कोहराम, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मलबा हटाया और मासूमों को बाहर निकाला।

 

हादसे में घायल पांचों बच्चियों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, इलाज जारी।

 

बताया जा रहा है कि बच्चियां छज्जे पर खड़े होकर (विषखोपड़ा)जहरीले जीव क़ो देख रही थीं, तभी अचानक छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा।

 

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मचा हड़कंप।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, हादसे की वजह और घटनाक्रम की जांच शुरू।

 

मिरहची थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव की घटना—एक साथ पांच मासूमों के घायल होने से मचा हाहाकार।

 

 

Leave a Comment