विजय महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर श्री रामलीला कमेटी की बैठक संपन्न
11 से 21 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन, रामलीला मंचन के साथ मेले में लगेंगे आकर्षक झूले और खान-पान के स्टॉल
ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर।
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की बैठक सोमवार को साइट-4 स्थित लक्ष्मी टिंबर पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सरदार मनजीत सिंह ने की। बैठक में आगामी विजय महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक प्रस्तावित है।
महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने रामलीला मंचन के साथ मेले को आकर्षक और भव्य बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस दौरान खान-पान के विभिन्न स्टॉल लगाने के साथ ही बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षक झूले लगाए जाने पर सहमति बनी।
बैठक में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, केके शर्मा, मनोज यादव, अमित गोयल, अतुल जैन, श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, अंकुर गर्ग, अनुज उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।








