*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जि. ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*
*पुलिस सहायता शिविर पर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।*
आज दिनांक 09.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा जनपद में सकुशल एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं कांवड़ियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी एटा द्वारा थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत स्थापित पुलिस सहायता शिविर पर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एटा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु निरंतर प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।









