WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति-5.0 के तहत ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटकों और छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*मिशन शक्ति-5.0 के तहत ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटकों और छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*

 

 

आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने रविवार को पर्यटकों, छात्र-छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अस्थाई थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने सीकर, राजस्थान और जलगांव, महाराष्ट्र से आगरा पहुंचे पर्यटकों के समूह से संवाद कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों से संबंधित समस्याओं, महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा महिला हिंसा से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने कैरियर निर्माण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं और बच्चों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर अपराध की घटनाओं से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल शिकायत करने की अपील की गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर पीड़ित तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

– 1090 — वीमेन पावर लाइन

– 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा

– 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

– 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन

– 181 — वन स्टॉप सेंटर

– 1930 — साइबर हेल्पलाइन

– 102 — स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन

– 108 — एंबुलेंस सेवा

इसके अलावा लोगों को जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। ताज सुरक्षा पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के साथ-साथ उनके अधिकारों, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे बिना भय के आगे बढ़ सकें और समाज में सुरक्षित वातावरण तैयार हो सके। जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और आरक्षी सुलेखा मौजूद रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment